छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अवैध लकड़ी किया जब्त

कोकराझाड़ , 5 जुलाई । छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रानीगुली के बाह्य सीमा चौकी टुकड़ावस्ती को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भारत-भूटान पिलर संख्या-166/4 से लगभग 9.4 किलोमीटर भारत की ओर बी०ओ०पी० टुकड़ावस्ती, सोनापुर व वन विभाग रूनीखाता की संयुक्त टीम के द्वारा नाकेदारा-II फॉरेस्ट एरिया में गस्ती के दौरान अवैध रूप से … Read more

बृहत्तर गुवाहाटी गोरखा पुरोहित संघ ने किया रामायण पाठ का आयोजन

  गुवाहाटी, 5 जुलाई: वृहत्तर गुवाहाटी गोरखा पर्स्यूट संघ गणेशगुड़ी में पवित्र श्री जानकीबल्लव मंदिर कल्याण भवन में रामायण पाठ का आयोजन करता है और सभी को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। 6 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होने वाला यह शुभ अवसर भगवान राम की कालातीत गाथा की दिव्य आभा … Read more

बाघ के हमले में तीन घायल

नगांव (असम), नगांव जिले के डुमडुमिया इलाके में जंगल से निकलकर रिहायसी इलाके में घुसे एक बंगाल टाइगर द्वारा किए गए हमले में तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के डुमडुमिया के जेडनी इलाके में बुधवार की सुबह एक रॉयल बंगाल टाइगर को देखा गया। इसके बाद इलाके में अफरा तफरी … Read more

हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

गुवाहाटी, गुवाहाटी की पलटन बजार पुलिस ने ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में चलाये गये अभियान के दौरान 24.47 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रिजूल हुसैन (38) के रूप में की … Read more

बाइक चोर गिरफ्तार

गुवाहाटी , गुवाहाटी की सोनपुर पुलिस ने बाइक चोरी मामले में शामिल एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बाइक चोरी मामले में खैरुल इस्लाम (19, मोरिगांव) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से चोरी की एक पल्सर बाइक (एएस-21एल-6310) बरामद किया गया है। पुलिस से संबंध … Read more

भौगोलिक परिस्थितियों के कारण असम में बाढ़ की स्थिति भयावह: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी,  मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि भौगोलिक कारणों से असम में बाढ़ की स्थिति जब तक भयावह हो जाती है। उन्होंने कहा कि वे दिन-रात बाढ़ पीड़ित लोगों की सेवा में तथा तटबंधों की हिफाजत के लिए काम कर रहे हैं। बुधवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद … Read more

असम के पुलिस प्रशासन में फेरबदल

गुवाहाटी,  असम सरकार ने बुधवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने तबुराम पेगू को डिमा हसाओ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। सरकार के आदेश के अनुसार सुशांत बिस्व सरमा को उदालगुड़ी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अक्षत गर्ग को चिरांग का नया पुलिस … Read more

हेरोइन और नकदी के साथ दो गिरफ्तार

नलबाड़ी (असम), पुलिस ने नलबाड़ी शहर के एलएनबी रोड पर छापा मार कर दो लोगों को 59.89 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों लोगों के पास से कई खाली शीशियां और 22,070 रुपये भी जब्त किए गए हैं।

मंगलदै नदी में डूबकर एक की मौत

गुवाहाटी (असम), मंगलदै नदी के बाढ़ के पानी में बहकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रफुल्ल नगर के लालचंद चौहान और जपसिया चौधरी बुधवार सुबह मंगलदै नदी में स्नान करने गए थे। नहाते के दौरान दोनों में नदी पार करने की छह सौ रुपये की शर्त लगी थी। नहाने के दौरान … Read more

पांडू के कई इलाके बाढ़ की चपेट में

गुवाहाटी,  असम की जीवन रेखा स्वरूप महाबाहु ब्रह्मपुत्र नद का जलस्तर हर घंटे बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह से ही राजधानी गुवाहाटी के पांडू के कई इलाकों में नद का पानी नालों द्वारा प्रवेश कर गया है। जिससे इलाके के अनेक घरों में पानी घुस गया है। लोंगो को काफी मुश्किलों का सामना करना … Read more