दुमदुमा द्वारमारा वनांचल में हत्या की घटना से सनसनी ।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 22  दिसम्बर :– तिनसुकिया जिला के दुमदुमा के द्वारमारा काकोजान संरक्षित वनांचल में एक सनसनी घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार द्वारमारा संरक्षित वनांचल के बीच में एक युवक को किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी । मृतक युवक की पहचान सुब्रत तांती बताया जा रहा है । पुलिस ने बताया … Read more

बरपेटा रोड : गौरीसरीया परिवार द्वारा सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

बरपेटा  22 दिसंबर – धार्मिक नगरी बरपेटा रोड में गौसेवक तथा गीताभक्त मंगतुराम गौरीसरीया एंव‌ उनके परिवार द्वारा सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मैं वैदिक रिती रिवाज एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । १२ दिसंबर गुरुवार से १८ दिसंबर बुधवार तक ब्रह्मलीन स्वामी श्री रामसुखदास जी महाराज के … Read more

पंचायत चुनाव 2024: पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य चुनाव आयुक्त ने की गहन समीक्षा

  काछार और हैलाकांडी जिलों में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त आलोक कुमार ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना था। राज्य चुनाव आयोग के सचिव गीतार्थ बरुआ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह बैठक काछार … Read more

नेपाल की अनुराधा कोइराला को 21वें उपेंद्र नाथ ब्रह्मा सोल्जर्स ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया

कोकराझार, असम 22 दिसंबर: – प्रसिद्ध नेपाली सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा कोइराला, जिन्हें “नेपाल की मदर टेरेसा” के नाम से जाना जाता है, को रविवार को कोकराझार के बोडोफा सांस्कृतिक परिसर में आयोजित एक समारोह में 21वें उपेंद्र नाथ ब्रह्मा सोल्जर्स ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया … Read more

गुवाहाटी में भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की मांग

गुवाहाटी, 21 दिसंबर (हि.स.)। प्रदेश भाजपा पार्टी ने आज गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर संसद भवन परिसर में नगालैंड की भाजपा महिला सांसद फांगनोन कोन्याक का अपमान करने का आरोप लगाते हुए आज विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता … Read more

धुबड़ी में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

धुबड़ी (असम), 22 दिसंबर (हि.स.)। धुबड़ी जिले में शनिवार रात पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। तामरहाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाल विवाह में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अलहादी शेख, महाबुल हक और जहीरुल शेख के रूप में हुई है। इसके साथ … Read more

दुमदुमा कॉलेज में भारतीय पारंपरिक ज्ञान और उच्च शिक्षा पर राष्ट्रीय स्तरीय संगोष्ठी” का आयोजन।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 21 दिसंबर : — राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आधार पर पारंपरिक भारतीय ज्ञान और उच्च शिक्षा पर इसके प्रभाव विषय पर एक राष्ट्रीय स्तरीय सेमिनार  दुमदुमा कॉलेज में शैक्षणिक माहौल में आयोजित किया गया।   सेमिनार में देश के विभिन्न हिस्सों से शोध छात्र, प्रोफेसर और विशेषज्ञ शामिल हुए। पंजीकरण सुबह 9.30 बजे … Read more

दुमदुमा में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मधुटींग महिला टीम बनाम सूक्ररीटिंग महिला टीम के साथ प्रारंभ ।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 21 दिसम्बर :–  चाय नगरी दुमदुमा में  आज महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। असम चाय जनजाति छात्र संस्था (आटसा) की दुमदुमा आंचलिक समिति और पूर्व भारती शैक्षिक न्यास के सौजन्य तथा तिनसुकिया जिला असम चाय जनजाति महिला समिति  के सहयोग और असम चाय जनजाति महिला समिति के दुमदुमा  समिति के … Read more

छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने मनाया 61वां स्थापना दिवस

कोकराझार, 21 दिसंबर: भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अपने 61वें स्थापना दिवस को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम रानीगुली स्थित वाहिनी मुख्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कमांडेंट श्री रविंद्र कुमार ने एसएसबी महानिदेशक, नई … Read more

महाकुंभ में तीर्थयात्रियों के लिए पूसीरे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

गुवाहाटी, 20 दिसंबर (हि.स.)। प्रयागराज के वर्ष 2025 के महाकुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की अनुमानित भारी भीड़ को सुविधा प्रदान करने के लिए, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) ने कामाख्या के साथ-साथ नाहरलगुन स्टेशनों से टूंडला स्टेशन तक दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें दोनों दिशाओं में चार-चार … Read more