परिवार और संस्कार

भारतीय संस्कृति मे जन्म से मृत्यु तक कुल सौलह संस्कारों का विधान है पर मैं उतनी गहराई मे न जाकर मूलभूत संस्कार पर कुछ लिख रहा हूं।

संस्कार शब्द हमें सभ्य होने का प्रमाण देता है तथा सभ्य लोग ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज गठन कर सकते है। संस्कार का आरंभ परिवार से होती है। ऐसा कहा जा सकता है कि पहले परिवार मे संस्कार को महत्व दिए जाने के कारण समाज मे वृद्धाश्रम, अनाथालय प्रायः नही देखने को मिलते थे। इसलिए परिवार मे अच्छी संस्कार पर जोर देना चाहिए। ऐसा भी नही है कि हमारे परिवार मे संस्कार पर जोर नही दिया जाता है परन्तु आधुनिकता तथा परिवर्तनशीलता के मद्देनजर  परिवार मे संस्कार देने की प्रक्रिया मे बदलाव लाने की भी जरुरत है। एक समय था जाड़े के दिनो मे शाम के समय घरों मे अंगीठी के चारों ओर बच्चे, बड़े, बुजुर्ग बैठकर तापते तथा परिवार के पूर्वजों के कृत्य गाथा एवं अन्य पारिवारिक विषयों पर चर्चा करते जिससे बच्चे अपने परिवार के पूर्वजों के नाम व कृत्य जान पाते साथ ही साथ परिवार में आपसी तालमेल तथा एकत्व की भावना मजबूत होती और संस्कार को अगली पीढ़ी मे संचार करने मे सहूलियत मिलती। आज परिवार के प्रायः सभी सदस्य अपना- अपना मोबाइल लेकर पृथक-पृथक गुमसुम व्यस्त रहते हैं। नतीजा आज कुछ परिवार के बच्चे अपने  पूर्वजों को छोड़िए चाचा, ताऊ, दादा, परदादा के नाम तक नही जान पाते हैं। पहले व्यस्तता के बीच भी लोग एक दूसरे को रास्ता  – घाट, बाजार – हाट,खेत- खलिहान आदि में देखकर  प्रणाम आदि करते एक दूसरे के हालचाल पूछते किन्तु आज भागदौड़ की जिंदगी मे हमारा संस्कार का स्तर इस तरह गिरता जा रहा है कि हम देखकर  सिर्फ गर्दन हिलाकर औपचारिकताएं निभाकर आगे बढ़ जाते है। पहले दालान मे बैठके होती  जहां फुर्सत के समय आस- परोस के लोग इकट्ठा होकर समाज, राष्ट्र तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा करते परन्तु यह खुबसूरत दृश्य अब देखने को प्रायः नही मिल रही है। अब एक दूसरे के यहां उठना- बैठना भी कमोबेश अपने – अपने औकात व इज्जत, प्रतिष्ठा के साथ जोड़कर  देखने लगे है। हम आधुनिकता और परिवर्तनशीलता का विरोधी नही है क्योंकि हम जानते हैं कि परिवर्तन समाज का नियम है जिसे हमें हर कीमत पर स्वीकारना होगा इसके साथ-  साथ अच्छे संस्कारों को बनाए रखना और अगले पीढ़ी मे संचारित करने का दायित्व पालन भी हमारी जिम्मेदारी है।

पवन कुमार शर्मा (शिक्षक)

साहित्यकार व पूर्व पत्रकार 

दुमदुमा (असम)

मो.नं.९९५४३२७६७७

Leave a Comment