हिंदू युवा-छात्र परिषद के कछार जिला कार्यालय में दुस्साहसिक चोरी एवं तोड़फोड़, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

शिलचर। हिंदू युवा-छात्र परिषद, असम की कछार जिला समिति के कार्यालय का ताला तोड़कर असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर उत्पात मचाने की घटना सामने आई है। कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं फर्नीचर को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही अंदर शराब पीने का भी आरोप लगाया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में काफी सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने संगठन के कछार जिला कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं फर्नीचर को तहस-नहस कर दिया। साथ ही कार्यालय के अंदर शराब पीने का भी आरोप लगाया गया है।

संगठन ने इस कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उचित जांच की मांग की है।

परिषद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की तत्काल पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी हिंदू युवा-छात्र परिषद की कछार जिला समिति के प्रचार सचिव राजू डे ने दी।

Leave a Comment