शिलचर के रितेश शारदा और उनकी टीम बनी ऑल इंडिया चैंपियन, अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

शिलचर, 2 नवंबर। शिलचर के जानिगंज निवासी वरिष्ठ समाजसेवी कमल शारदा के पुत्र रितेश शारदा और उनकी टीम ने काउंटर-स्ट्राइक (CS) ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय काउंटर-स्ट्राइक ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट दिसंबर 2026 में चीन के शंघाई शहर में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम को भी अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

रितेश शारदा और उनकी टीम की इस उपलब्धि से शिलचर सहित पूरे बराक घाटी में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने क्षेत्र के युवाओं के लिए ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी है।

Leave a Comment