त्रिपुरा के राज्यपाल से विहिप की शिष्टाचार भेंट

अगरतला, 30 अक्टूबर: त्रिपुरा के महामहिम राज्यपाल श्री इंद्रसेना रेड्डी नल्लू से विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर शिष्टाचार भेंट एवं चर्चा की गई। इस दौरान श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी गई। साथ ही ‘हिंदू विश्व’ पत्रिका का विशेषांक उन्हें सप्रेम भेंट किया गया।

इस अवसर पर गुवाहाटी क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. दिनेश तिवारी, अगरतला विभाग प्रचारक श्री राजेश लोहार, मणिपुर प्रांत के संगठन मंत्री श्री अमरेश यादव तथा त्रिपुरा प्रांत के संगठन मंत्री श्री शशिकांत पाण्डेय उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण राज्यीय विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Comment