दुमदुमा प्रेरणा भारती 30 अक्टूबर :– आगामी छठ पूजा के आयोजन को लेकर कुमसांग सार्वजनिक छठ पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में बबन जायसवाल को अध्यक्ष, उमाशंकर गुप्ता एवं किशोर सिंह को उपाध्यक्ष , विकास ठाकुर को सचिव , जितेंद्र ठाकुर और दीपक गुप्ता को सहसचिव तथा कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश ठाकुर सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। वहीं कार्यकारिणी में मनोज सिंह, अरविंद ठाकुर, संदीप ठाकुर, ललन जायसवाल, आयुष ठाकुर, प्रेम साह, चैतन्य शर्मा, भरत लोहिया, रोहित उरांव, सूरज ठाकुर, आकाश ठाकुर, अमन साह, रोहन चौधरी, राहुल साह, गुड्डू चौहान, नरेश किशन, राजन किशन, सुबोध साह, प्रमोद सिंह, प्रकाश ठाकुर, कैलाश साह एवं दिलीप सिंह सहित अन्य लोगों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नव गठित समिति का उद्देश्य छठ महापर्व के आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाना है। उपस्थित सदस्यों ने सूर्य षष्ठी व्रत के आयोजन को सफल बनाने तथा धार्मिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। व्रत धारियों को सुविधार्थ घाट को सुव्यवस्थित , अस्थाई रूम, लाइट ,घाट पर श्रद्धालुओं को पुजन अर्चना में प्रदान करने में आयोजन समिति विशेष रूप से ध्यान रखती है ।