हादसे में तीन वाहन चपेट में तथा चार
व्यक्ति की मृत्यु।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 24 अक्टूबर : दुमदुमा बामबांग नथुन लाईन बाईपास के समीप एक भयानक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दो वाहन जलकर भस्मीभूत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक, हरी चायपत्ती ले जा रही बोलेरो गाड़ी और एक जिमनी वाहन से टकरा गई।यह हादसा रात को हुई जब कच्ची चायपत्ती ले जा रही एक बोलेरो गाड़ी अन्य वाहनों से भीड़ंत होने के बाद यह हादसा हुआ।घटनास्थल से बोलेरो के चालक के साथ अन्य दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई । मृतकों में सुब्रत भट्ट ,पिंटू तांती ,गणेश प्रजा के रूप में शिनाख्त किया गया है। अग्नि शमन विभाग मौके पर पहुंचकर जलती हुई वाहन में लगी आग बुझाने की कोशिश की। वाहन में और भी लोग होने के साथ घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद अचल में तनाव मय की स्थिति बनी हुई है प्रशासन से बारंबार सड़क सुरक्षा में त्वरित कार्रवाई की जाने की मांग के बावजूद आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना चिंता का विषय बना हुआ है।