कुकिंग शो ‘मूर पाकघर’ में नीलम यादव ने हासिल की जीत, बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

गुवाहाटी में DY 365 और Jonak चैनल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

गुवाहाटी, 18 अक्टूबर। पाक-कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का परिचय देते हुए नीलम यादव ने कुकिंग प्रतियोगिता शो ‘मूर पाकघर’ (Mur Pakghar) में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन DY 365 और Jonak चैनल द्वारा गुवाहाटी में किया गया था। कार्यक्रम को धारा मस्टर्ड ऑयल कंपनी ने प्रायोजित किया।

नीलम यादव की इस शानदार सफलता ने उनकी पाक-कला में निपुणता, रचनात्मकता और निरंतर मेहनत को सामने लाया है। प्रतिष्ठित मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों और प्रशंसकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि नीलम यादव भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को छुएंगी।

नीलम यादव की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और पाक-कला के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।

Leave a Comment