बदरपुर : करीमगंज जिले के बदरपुर में बुधवार को फिर भारी मात्रा में याबा टैबलेट जब्त किया गया। AS-10D-9017 वैगनर कार से याबा टैबलेट जब्त किए गए। इस के साथ साथ दो को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो माहबूर रहमान और अबुल कलाम थे। उनका घर नीलामबाजार इलाके में है। बदरपुर घाट पर नाकाचेकिंग का पीछा करते हुए उन्हें बदरपुर थाने के सामने पकड़ा गया। दोनों ने शिलचर बांसकांडी से याबा टैबलेट एकत्र किए। जब्त किए गए याबा टैबलेट की बाजार कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है।