पुष्पांगन संगीत कला केंद्र का वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित

शिलचर, 13 अक्टूबर। शिलचर के बंग भवन में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पुष्पांगन संगीत कला केंद्र का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर समाजसेवी पुष्प विश्वास, क्षेत्रीय समाचार एजेंसी पीएनसी के अध्यक्ष डॉ. हराण दे, शिक्षाविद् श्यामली कर भवाल, समाजसेवी अंशु कुमार राय तथा संस्कृतिकर्मी भास्कर दास उपस्थित थे। इनके साथ पुष्पांगन संगीत कला केंद्र के प्राचार्य उत्पल विश्वास भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में अतिथियों ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उनकी कला एवं सांस्कृतिक क्षमता के विकास में पुष्पांगन संगीत कला केंद्र की भूमिका की सराहना की।

उद्घाटन समारोह के बाद एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुष्पांगन संगीत कला केंद्र सहित कई संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

Leave a Comment