विशेष संवाददाता, शिलचर। पीएमश्री 664 नंबर कुकुबाड़ी एलपी स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खेलकूद के माध्यम से शारदीय उत्सव मनाया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रवींद्र चंद्र दास, संदीप आचार्य, तारेंद्र दास, एल. दीपाली देवी सिंह और काकली मुखर्जी उपस्थित थे। इसके अलावा शिलचर संगीत विद्यालय के शिक्षक भास्कर दास भी समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में भाग लेकर उत्सव का आनंद उठाया। खेलकूद और उल्लासपूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम से विद्यालय परिसर में शारदीय उत्सव की खुशियां छा गईं।