प्रेरणा प्रतिवेदन गौहाटी, 07 अक्टूबर:
सूर्या फाउंडेशन द्वारा देश भर में ग्राम विकास का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में स्वावलंबन आयाम के तहत कोलाबाड़ी में सूर्या फाउंडेशन तथा कनकलता कोऑपरेटिव सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय एडवांस बांस उत्पाद प्रशिक्षण वर्ग शिविर का उद्घाटन माननीय विधायक उत्पल बोरा, समिति अध्यक्ष जुगल बोहरा , एस गोपाल सिंह क्षेत्र प्रमुख सूर्या फाउंडेशन, अजय कुमार ब्लॉक अधिकारी धर्मेंद्र पटेल डीआईसीसी अध्यक्ष ने किया इस शिविर के माध्यम से जो महिलाएं पहलेबाँस के उत्पाद बना रही है उन उत्पादों की और गुणवत्ता बढ़े तथा नए उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस प्रशिक्षण में आसपास के चार गांवों 26 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही है इस समूह के द्वारा बनाए गए उत्पाद असम राज्य के विभिन्न स्टालों के साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के देश भर के विभिन्न स्टॉलों पर लगाकर बिक्री की योजना है असम की एक विशेष पहचान बांस उत्पादक राज्य के रूप में भी है वर्तमान समय में बांस के अनेक उत्पाद बनाए जा रहे हैं जो सुंदरता के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी है । कोलाबाड़ी में बांस उत्पादन का एक कौशल विकास केंद्र की स्थापना की गई इस कौशल विकास केंद्र 20 महिलाएं अलग-अलग बांस के उत्पाद बना रही है तथा सूर्या फाउंडेशन और कनकलता कोऑपरेटिव सोसाइटी गोहपुर मार्केटिंग में सहयोग कर रही है रक्षाबंधन पर लगभग 12000 रखी बनाकर उनकी बिक्री की गई जिससे महिलाओं की आय में भी वृद्धि हुई है तथा उनका आत्म विश्वास भी बढ़ा है।