शिलचर नगर निगम चुनाव 2026 : भाजपा का शानदार प्रदर्शन, 42 में 32 वार्डों पर जीत

शिलचर, 6 अक्टूबर: शिलचर नगर निगम चुनाव 2026 के घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 वार्डों में से 32 वार्डों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल असम गण परिषद (एजीपी) ने भी 2 वार्डों में जीत हासिल की। इस तरह भाजपा-एजीपी गठबंधन के खाते में कुल 34 वार्ड आए हैं।

चुनाव परिणाम के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवारों ने 6 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को केवल 2 वार्ड में सफलता मिली। वार्ड संख्या 9 और 20 में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

दलवार परिणाम

भाजपा — 32 वार्ड

निर्दलीय — 6 वार्ड

एजीपी — 2 वार्ड

कांग्रेस — 2 वार्ड

कुल — 42 वार्ड

भाजपा की 32 सीटें कुल वार्डों का लगभग 81 प्रतिशत हैं, जबकि भाजपा-एजीपी गठबंधन ने मिलकर लगभग 85.7 प्रतिशत वार्डों पर कब्जा किया है। परिणाम से शिलचर नगर निगम में भाजपा की मजबूत स्थिति स्पष्ट हुई है।

वार्डवार स्थिति

भाजपा ने वार्ड संख्या 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 23, 27, 28, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39 और 40 में जीत दर्ज की।

एजीपी ने वार्ड 16 और 26, निर्दलीय उम्मीदवारों ने वार्ड 1, 19, 24, 25, 29 और 42, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 30 और 41 में जीत हासिल की।

वार्ड संख्या 30 में कांग्रेस प्रत्याशी साक्षी बनिक ने 135 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। 

शिलचर नगर निगम के इस चुनाव परिणाम को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। 42 सदस्यीय निगम में भाजपा के अकेले 32 पार्षद चुने जाने से निगम में पार्टी को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हो गया है। भाजपा और एजीपी को मिलाकर गठबंधन के पास 34 पार्षदों का मजबूत बहुमत है।

अंतिम परिणाम

1. हाशिम उद्दीन बड़भुइयां — निर्दलीय

2. सौरभ कांति नाथ — भाजपा

3. डॉली दास — भाजपा

4. शिवानी दास — भाजपा

5. दीपक दास — भाजपा

6. कंचन देव — भाजपा

7. राधारानी रविदास — भाजपा

8. अमृत मंडल — भाजपा

9. विजेंद्र प्रसाद सिंह — भाजपा, निर्विरोध

10. संध्या दास — भाजपा

11. अभिषेक चक्रवर्ती — भाजपा

12. रानू दास — भाजपा

13. प्रद्युत पाल — भाजपा

14. प्रतीक्षा देव — भाजपा

15. पापली कर्मकार — भाजपा

16. मिया खान — अगप

17. आताउर रहमान लस्कर — भाजपा

18. जय दास — भाजपा

19. ध्रुवज्योति दास — निर्दलीय

20. भाजपा — निर्विरोध

21. सुमना दास — भाजपा

22. पारमिता चंद गुप्ता — भाजपा

23. चंद्रिमा देव — भाजपा

24. हानिफा बेगम — निर्दलीय

25. लवली बेगम मजूमदार — निर्दलीय

26. सबीना यास्मीन बड़भुइयां — अगप

27. पुलक दास — भाजपा

28. तनुश्री भट्टाचार्य — भाजपा

29. शम्पा देवराय धर — निर्दलीय

30. साक्षी बणिक — कांग्रेस

31. कुलदीप चौधरी — भाजपा

32. मृणालिनी सिन्हा — भाजपा

33. राज्यश्री राय — भाजपा

34. चैताली देव — भाजपा

35. चंद्राणी दास राय — भाजपा

36. सुस्मिता पुरकायस्थ — भाजपा

37. अमरेंद्र पाल — भाजपा

38. शंकर बोस — भाजपा

39. उत्तम ग्वाला — भाजपा

40. पांथदीप राय — भाजपा

41. राज्यश्री ग्वाला — कांग्रेस 

42. विश्वतोष नाग — निर्दलीय



Leave a Comment