अनिल मिश्र/ पटना
केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार (सीयूएसबी), गया के आवासीय परिसर स्थित कामेश्वरनाथ मंदिर में कप्तान स्मित मच्छार के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ तथा उनके स्वस्थ होकर पुनः अपने कर्तव्य पथ पर लौटने की मंगलकामना के लिए 4 अक्टूबर को सामूहिक प्रार्थना एवं हवन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक अपने परिवार सहित तथा विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कप्तान स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने एवं उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित की गईं तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने कप्तान स्मित मच्छार के असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा, धैर्य एवं विषम परिस्थितियों में प्रदर्शित अदम्य साहस को नमन किया। उपस्थित लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः अपने कर्तव्य पथ पर लौटने की मंगलकामना की।कार्यक्रम में शिक्षकों, उनके परिवारजनों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह संदेश दिया कि संकट की घड़ी में पूरा विश्वविद्यालय परिवार कप्तान स्मित मच्छार एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सकारात्मक ऊर्जा एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम का समापन कप्तान स्मित मच्छार के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ तथा उनके जल्द स्वस्थ होकर अपने कर्तव्य पर लौटने की सामूहिक मंगलकामना के साथ हुआ।