शिलचर, 3 अक्टूबर: कछार के वरिष्ठ अधिवक्ता, आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता शांतनु नायक को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लामडिंग मंडल की डिविजनल रेलवे यूजर्स’ कंसल्टेटिव कमेटी (DRUCC) का सदस्य मनोनीत किया गया है। लामडिंग मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से उनके मनोनयन की पुष्टि की गई है।
उल्लेखनीय है कि शिलचर लोकसभा क्षेत्र के सांसद परिमल शुक्लवैद्य की सिफारिश पर अधिवक्ता शांतनु नायक को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया गया है।
अपने मनोनयन पर शांतनु नायक ने सांसद परिमल शुक्लवैद्य के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही, आम रेल यात्रियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने तथा रेल सेवाओं में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।