1 अक्टूबर, 2026
प्रेरणा संवाददाता शिलचर: युवा बिचित्रा मीडिया समूह ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार पदभार संभालने पर डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी।
बराक घाटी के दौरे के दौरान 30 सितंबर को समूह के प्रधान संपादक सानी राय ने डॉ. सरमा को फूलाम गामोसा, स्मृति-चिह्न और ‘युवा बिचित्रा’ का विशेष ‘शारदा विशेषांक’ भेंट किया। राय और राष्ट्रीय संपादकीय सलाहकार रत्नज्योति दत्ता के हस्ताक्षर वाला अभिनंदन-पत्र भी उन्हें सौंपा गया।
समूह ने असम के आर्थिक विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा भाषायी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी, 2026 को प्रकाशित ‘युवा बिचित्रा’ के विशेषांक में डॉ. सरमा का शुभकामना संदेश भी प्रकाशित हुआ था।