आज का मौसम 26 सितंबर: यूपी समेत 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट

Today Weather: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के 11 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिणी आंतरिक ओडिशा के ऊपर बने डिप्रेशन के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने या जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लें।

today weather 26 september

मौसम विभाग के मुताबिक, डिप्रेशन दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में मौजूद था और उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था। अगले 12 घंटे तक इसके डिप्रेशन की तीव्रता बनाए रखने की संभावना है, जिसके बाद इसके कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने का अनुमान है। IMD ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण निचले इलाकों में जलभराव, बाढ़ की आशंका जताई है। जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की स्थिति भी बन सकती है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली (26 सितंबर- आंधी-बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 26 सितंबर को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि 27 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 28 सितंबर को भी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • उत्तर प्रदेश (26 सितंबर- मूसलाधार बारिश का अलर्ट): उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज यानी 26 सितंबर को बारिश का असर खास तौर पर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अनुसार, उत्तर प्रदेश में बारिश का यह दौर 30 सितंबर तक जारी रहेगा। 27 से 29 सितंबर तक पश्चिमी यूपी और 27 से 30 सितंबर तक पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है।

यूपी के किन जिलों में आज बारिश होगी?

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं समेत अन्य क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए अधिकारी सक्रिय रहेंगे।

  • बिहार (26 सितंबर- बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग ने बिहार में आज यानी 26 सितंबर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक बिहार में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • उत्तराखंड (26 सितंबर- भारी बारिश का अलर्ट): देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने 26 सितंबर को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, राज्य में बारिश का यह दौर 28 सितंबर तक जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • मध्य प्रदेश (26 सितंबर- भारी बारिश का अलर्ट): IMD के अनुसार, 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। 25-27 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में काफी अधिक या व्यापक बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 29-30 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

Leave a Comment