श्रीभूमि की बदहाल सड़कों और नागरिक समस्याओं के समाधान की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

श्रीभूमि: शहर की बदहाल सड़कों, नागरिक सेवाओं की दयनीय स्थिति तथा विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर युवा समाज के परिचित विरोधी चेहरों शुभजीत चक्रवर्ती, रत्नदीप मजूमदार, दीपंकर दास और पार्थ मल्लिक ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में शहर की जर्जर सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। उन्होंने शहर की वर्तमान स्थिति की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए आम लोगों की परेशानी कम करने के लिए शीघ्र विकास कार्य शुरू करने का आग्रह किया।

इस दौरान शुभजीत चक्रवर्ती और रत्नदीप मजूमदार ने उत्तर करीमगंज विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक की भूमिका को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि चुनाव के बाद भी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास में अपेक्षित प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने विधायक पर क्षेत्र के विकास में विफल रहने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि श्रीभूमि शहर की नागरिक समस्याओं के स्थायी समाधान तथा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

Leave a Comment