धोलाई में नाका चेकिंग के दौरान 300 बोरी यूरिया जब्त, चालक गिरफ्तार

धोलाई। धोलाई थाना पुलिस ने थाना गेट के सामने नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान AS-11-RC-1603 नंबर के वाहन से कुल 300 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई।

पुलिस ने वाहन चालक सरीम उद्दीन लस्कर (24), पिता अब्दुल करीम लस्कर, निवासी राजनगर, थाना धलाई, को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बरामद यूरिया खाद और वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही खाद की वैधता, परिवहन संबंधी दस्तावेज और चालान की जांच की जा रही है। मामले में धोलाई थाना पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment