जंगली हाथी का कहर जारी, वन विभाग विफल

असम : होजाई और वेस्ट कार्बी आंगलोंग के सीमावर्ती क्षेत्र के रनैमा गॉव के निवासी अशोक राजभर को जंगली हाथी ने उनका घर तोड़ के जान ले ली। मालूम हो की रात को कई जंगली हाथी का झुण्ड पहले की तरह खेरोनी अंचल में तांडव मचाते अशोक राजभर के घर तोड़ने लगी और घर के चारो तरफ फ़ैल गयी। अशोक राजभर भाग नही पायेे, जिससे उनका घर का ईट का दीवाल और काठ उनके शरीर पर गिरने से चोट के कारण सांस रुक गयी और उनकी मौत हो गई।
गांव वालों के खबर देने के बाद वन विभाग और पुलिस पहुंची ।

Leave a Comment