धोलाई के चान्नीघाट में रुकनी नदी का भीषण कटाव, दहशत में ग्रामीण

शिलचर: धोलाई विधानसभा क्षेत्र के चान्नीघाट जीपी अंतर्गत दक्षिण चान्नीघाट इलाके में रुकनी नदी के तेज कटाव से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लंबे समय से जारी नदी कटाव के कारण कई परिवारों के सामने घर-बार और जमीन खोने का खतरा मंडरा रहा है।

स्थिति का जायजा लेने सोमवार को समाजसेवी डॉ. सुबीर मालाकार मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर नदी कटाव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कटाव की समस्या के स्थायी समाधान और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप जरूरी है।

डॉ. मालाकार ने कहा कि विभागीय अधिकारियों तथा धोलाई के विधायक अमिय कांति दास के सहयोग से समस्या के समाधान के लिए जल्द पहल की जाएगी। उन्होंने स्थिति और गंभीर होने से पहले आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग की।

Leave a Comment