प्रेरणा प्रतिवेदन पैलापुल, 15 सितंबर: पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पैलापूल, कछार, असम में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक किया गया। हिंदी के प्रति विद्यार्थियों में रुचि, प्रेम एवं जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से विद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री मनीन्द्र द्वारा. तथा कर्मचारियों. विद्यार्थियो द्वारा सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात manch संचालन करते हुए ङा नरेंद्र कुमार पांडेय ने हिंदी दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी भाषा की उपयोगिता, समृद्धि तथा राष्ट्र की एकता में उसके योगदान पर वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्त्व पर भाषण, कविता-पाठ, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा राजभाषा के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
समारोह के अंत में हिंदी विभाग की ओर से विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार श्रीमती. हर्षिता मौर्या द्वारा व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
निष्कर्ष: हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान एवं जागरूकता उत्पन्न करने में सफल रहा। समारोह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा दैनिक जीवन में उसके अधिकाधिक प्रयोग का संदेश दिया।