शिलचर में ‘ले. इबेमहान सिंह ओपन क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता’ आयोजित

अभ्रज्योति नाथ बने चैंपियन, प्रतीक कांति पाल दूसरे और दीप दास तीसरे स्थान पर

शिलचर, 8 सितंबर: ‘एन पासां—ए स्कूल ऑफ चेस’ के तत्वावधान में 5 और 6 सितंबर को शिलचर टाउन क्लब में ‘ले. इबेमहान सिंह ओपन प्राइज मनी क्लासिकल चेस प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। दिवंगत शतरंज प्रेमी ले. इबेमहान सिंह की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से कुल 64 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 30 खिलाड़ी FIDE रेटेड थे।

सात राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रत्येक खिलाड़ी को प्रति चाल 30 मिनट का समय दिया गया तथा 30 सेकंड का इंक्रीमेंट निर्धारित था। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अभ्रज्योति नाथ ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतीक कांति पाल ने दूसरा तथा दीप दास ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ओपन वर्ग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्रज्योति नाथ को 5,000 रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान के विजेता को 3,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 2,000 रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न आयु-वर्गों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था की गई थी।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजकों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के अरबिटर मनोज कुमार दास थे।

Leave a Comment