गुवाहाटी, 07 सितंबर। मध्यदेशीय वैश्य महासभा, गुवाहाटी महानगर के तत्वावधान में हरियाणा भवन में संतशिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का पूजन एवं जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं परस्पर प्रेम के बीच हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
गुवाहाटी महानगर शाखा के महामंत्री राजू गुप्ता ने आज मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि बीते 05 सितंबर को आयोजित समारोह में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेंट्रल गुवाहाटी के विधायक विजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं गुवाहाटी महानगर के अ्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, विशेष अतिथि संतोष जयसवाल (अध्यक्ष कलवार समाज), अतिथि सुरेंद्र गोयाल (हरियाणा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष), वरिष्ठ समाजसेवी बाजी लाल गुप्ता, दीनदयाल साह, नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, बालेश्वर गुप्ता, बिनोद साह, लालदेव साह, जयनारायण कानू, रामचंद्र साह आदि ने बाबा गणिनाथ के पूजन समारोह में हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि विजय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन के दौरान समाज में एकता, शिक्षा औप सदाचार पर बल देते हुए, इन्हीं गुणो के द्वारा समाज में परिवर्तन पर जोर दिया। विशेष अतिथि कलवार समाज के अध्यक्ष संतोष जसवाल ने समाज में परिवर्तन के क्या-क्या गुण होना चाहिए पर विचार व्यक्त किया। इस बीच सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
समारोह के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ ही समारोह संपन्न हुआ।