दुमदुमा में विधायक रूपेश ग्वाला ने उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत घरेलू गैस के वितरण के साथ ही किया कई सड़कों एवं पक्के नालो का शिलान्यास 

दुमदुमा के उंचामाटी स्थित मिलन विवाह भवन के पेक्षागृह मे दुमदुमा के एक मात्र घरेलू गैस विक्रेता एलाईड गैस सर्विसेस ने आज आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री के उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत दूसरी बार लाभार्थियों को निशुल्क घरेलू गैस सामग्री एवं कागजात औपचारिक रूप से प्रदान किया । कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के बाद वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन बरूवा के सभापतित्व मे दुमदुमा के विधायक रूपेश ग्वाला ने वितरण कार्य का शुभारंभ किया । गरीब परिवार के महिला इस तरह की योजना से किस तरह लाभान्वित हो सकते हैं इसके बारे में विधायक रूपेश ग्वाला ने विस्तृत जानकारी दी । प्राप्त सूचना के अनुसार तिनसुकिया जिला मे इस योजना के द्वितीय चरण तक 39 हजार लाभार्थियों को यह सुविधा प्रदान की जायेगी तथा दुमदुमा एलाईड गैस सर्विसेस के द्वारा बड़ाहापजान से लेकर धौला के वितरण क्षेत्र तक 3 हजार लाभार्थियों को लाभ मिलेगा । आज विधायक द्वारा वितरण कार्य प्रारंभ किए जाने के बाद दुमदुमा एजेंसी द्वारा दो सौ से अधिक महिला लाभार्थियों को गैस सहित नथीपत्र प्रदान किया । मालूम हो कि सन 2016 मे आरम्भ हुए इस योजना के प्रथम चरण में गैस एजेंसी ने 5500 महिला लाभार्थियों को इसका लाभ मिला था । आज के समारोह में भारतीय तेल निगम के क्षेत्र अधिकारी अमीत राय ने भी अंश ग्रहण किया । क्षेत्र अधिकारी अमित राय ने इस योजना के सम्बंध में उपस्थित महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी ।वहीं एलाईड गैस एजेंसी के मालिक सुजीत कुमार बरुआ ने घरेलू गैस के उपयोग और सावधानी के विषय जानकारी दी । आज कुल नौ जगह पर शिलान्यास ऐ,आर,सी रोड एवम् उप पथ ,दुमदुमा टाऊन से नेशनल 37 रोड,उड रोड में पक्की नालो का निर्माण, बस स्टैंड के सामने की पक्की नालो का निर्माण,इत्यादि में किया गया। सभी चौदहवीं वित्तीय आयोग एवम् पन्द्रहवें वित्तीय आयोगों के अधीन में कायॅ होगी।इस कार्यक्रम में विधायक रूपेश गवाला के साथ दुमदुमा राजस्व अधिकारी रनमय भारद्वाज, दुमदुमा भाजापा के वरिष्ठ नेता एव दुमदुमा पौर सभा के उपसभापति कपिलदेव पाण्डेय,  दुमदुमा टाऊन मण्डल अध्यक्ष समीरन गोगई सहित दुमदुमा पौर सभा के पदाधिकारियों के साथ भाजपा के काार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment