जेसीआई शिलचर 25 तथा अग्रवाल जाग्रति मंच ने शिलचर कालीबाड़ी रोड तारापुर में वाटर कुलर कम प्युरीफायर भेंट किया. उसका विधिवत उदघाटन डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबुल होर ने किया तथा दोनों संस्थानों का आभार व्यक्त किया. उनके साथ अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष हनुमान जैन पुर्व अध्यक्ष गिरजा शंकर अग्रवाल रतन लाल सरीता जालान उपस्थित थे. दोनों संस्थानों ने रामुशीष घोष का धन्यवाद किया जिन्होंने मानवीय कार्य के लिए जगह दी तथा रखरखाव का जिम्मा लिया. तारापुर मर्चेंट्स एसोसिएशन के सचिव एवं उपाध्यक्ष शांतनु राय तथा असीम भट्टाचार्य ने भी भूरि भूरि प्रशंसा की.
अग्रवाल जाग्रति मंच की सचिव कविता बगङिया जेसीआई शिलचर अमिता अग्रवाल, स्वीटी कलवार, नीशा सराफ अनिता अग्रवाल, नीरु शर्मा, चांदनी भाटी कोषाध्यक्ष मायुम भी उपस्थित थी.
जेसीआई शिलचर की अध्यक्ष तथा प्रोजेक्ट चेयरपर्सन खुशबू जालान तथा सचिव एवं संयोजक रश्मि करीवाल ने वाटर कुलर कम प्युरीफायर की स्थापना में विशेष योगदान दिया.