राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. पार्थ विश्वास का जोरहाट दौरा, बाढ़ प्रभावितों में बांटी राहत सामग्री

जोरहाट: भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी), नई दिल्ली के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ विश्वास ने बुधवार को जोरहाट जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की। उनके साथ निजी सचिव श्री नवीन रोहिला भी मौजूद रहे।

दौरे के दौरान डॉ. पार्थ विश्वास ने २०२६ की बाढ़ की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जोरहाट जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की समग्र बाढ़ स्थिति के साथ-साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की गई।

इसके बाद टीयक राजस्व चक्र के अंतर्गत औगुरी क्षेत्र में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के संयुक्त सहयोग से राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डॉ. पार्थ विश्वास ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम में टीयक राजस्व चक्र के चक्र अधिकारी वेदांत बरुआ, सहायक आयुक्त मंजीत दले सहित जिला प्रशासन और भारतीय स्टेट बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसंपर्क, जोरहाट

Leave a Comment