जम्मू: कश्मीर के अंदर पिछले दो दिनों में हुई हत्याओं के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष शक्ति दत्त शर्मा के नेतृत्व में बनतलाब में एक कैंडल मार्च निकाल कर रोष प्रकट किया गया । आतंवाद विरोधी नारे लगाते हुए बनतलाब और बरनाई रोड पर मार्च निकला। इस अवसर पर बोलते हुए शक्ति दत्त शर्मा ने कहा कि ये एक कट्टर इस्लामी जिहादी मानसिकता है। जिसके तहत हिन्दू और सिखों से कश्मीर को खाली करवाना चाहते हैं, कश्मीरी पंडित और दूसरा कर्मचारी वर्ग जो वहाँ पर अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए जाते हैं, उनकी और जो प्रवासी मज़दूर बाहरी प्रदेशों से आकर यहां रोज़गार चलाते हैं, उनकी हत्याएं इस हिन्दू विरोधी मानसिकता का नतीजा है। एल.जी साहब से यह अपील की गई कि विकास और चुनाव इत्यादि बातों को दूसरे नम्बर पर रखकर पहले इन कट्टर आतंवादियों और उनके हमदर्द ओ.जी.डब्ल्यू को सख्ती से कुचला जाए। इस अवसर पर प्रभाकर खजुरिया, मास्टर रामपाल सुशील कोतवाल, सुनील राका, राकेश चौधरी ,मोहिंदर सेठ, पाना जट्ट, विनोद कुमार, कोमल शर्मा, राज शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।