बड़खोला में बड़ी नशा-विरोधी कार्रवाई, 80 हजार याबा टैबलेट बरामद

शिलचर, 31 अगस्त: काछार पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़खोला थाना क्षेत्र के डलू-मैनागढ़ इलाके से 80 हजार याबा टैबलेट बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद डलू-मैनागढ़ क्षेत्र में एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में बनाए गए एक गुप्त चैंबर से 80,000 याबा टैबलेट बरामद हुईं।

हिरासत में लिए गए युवक की पहचान सोमसुल हुसैन लस्कर (25) के रूप में हुई है। वह धोलाई थाना क्षेत्र के जामालपुर का निवासी बताया गया है।

पुलिस के प्रारंभिक जांच के अनुसार, वाहन मिजोरम की ओर से आ रहा था। मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

Leave a Comment