शिलचर, 30 अगस्त। असम टी एम्प्लॉईज वेलफेयर बोर्ड की ओर से रविवार को काछार जिले के उधारबंद, बड़खला और काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्रों के कुल 29 चाय बागान फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक कमलाख्य दे पुरकायस्थ, राजदीप ग्वाला और किशोर नाथ ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य चाय बागान क्षेत्रों में फुटबॉल को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को आवश्यक खेल संसाधन उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी सारथे तेरांग, स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन देब, बराक चाय श्रमिक यूनियन के सहायक महासचिव बिपुल कुर्मी, बाबुल नारायण कानू, सुरेश बोडाइक, सचिव दुर्गेश कुर्मी तथा बराक टी यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष लालन प्रसाद ग्वाला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा असीम कुमार देब, सुजीत ग्वाला, सुबचन ग्वाला, सुरजीत कर्मकार, सचिन साहू, विश्वजीत कोइरी, गंगासागर (बीजू) कर्मकार, चौधरी चरण गोंड, अनूप बर्मा और सिवसागर गोंड सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद थे। सोमा चाशा, डॉ. वरुण कानू, राजेश ग्वाला, प्रहलाद दुसाध, प्रेम चंद कानू और सिंटू री सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
बराक टी यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष लालन प्रसाद ग्वाला ने स्वागत भाषण दिया। अपने संबोधन में विधायकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल के लिए असम सरकार तथा असम टी एम्प्लॉईज वेलफेयर बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने चाय बागान क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में बाबुल नारायण कानू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह का संचालन बिप्लब देव ने किया।