बिहार में भी बनेगा फिल्म सिटी,जगह चिन्हित करने के लिए सम्राट ने भोजपुरी कलाकारों से किया आग्रह 

अनिल मिश्र/ पटना 

 बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए  भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों से उन्होंने ने आग्रह किया किया है।इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हम सब मिलकर उपयुक्त स्थान चिह्नित करें। बिहार  प्रदेश के बच्चों में अभिनेता, निर्देशक, लेखक, संगीतकार और फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रतिभा और क्षमता है, सरकार उन्हें बेहतर अवसर और व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। दरअसल बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल सोमवार को ज्ञान भवन में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का विधिवत शुभारंभ करते हुए उक्त बातें भोजपुरी फिल्म से जुड़े कलाकारों के बीच में ही कहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार बदल चुका है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों का बिहार में स्वागत है। सरकार फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों एवं निर्माताओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार वह धरती है, जिसने लगभग दो हजार वर्ष पूर्व भारत को स्वर्णिम काल दिया। नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों से पूरी दुनिया में ज्ञान की रोशनी पहुंची। बिहार की समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और विरासत को सकारात्मक रूप में दुनिया के सामने लाने की आवश्यकता है।इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 54 फिल्मों की शूटिंग के लिए सरकार ने सहमति दी है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी बिहार में अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा व्यक्त की है। भोजपुरी के साथ-साथ अंगिका, मगही, बज्जिका और मैथिली भाषाओं में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करें, सरकार आप सबको पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर पर विधायक आलोक सिंह,  विधायक महेश पासवान, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह,अभिनेता दिनेश लाल यादव, समेत सीता लक्ष्मी वी अय्यर, आम्रपाली, काजल राघवानी, पाखी हेगड़े, शुभांकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment