शिलचर के रांगीरखाड़ी भोलागिरि आश्रम में स्वामी सच्चिदानंद गिरि महाराज की प्रथम तिरोधान तिथि मनाई गई

शिलचर, 27 अगस्त: शिलचर के रांगीरखाड़ी स्थित भोलागिरि आश्रम में बुधवार को अभिनव श्रीश्री श्रीमत स्वामी सच्चिदानंद गिरि महाराज की प्रथम तिरोधान तिथि सनातनी रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5 बजे मंगलारती से हुई। इसके बाद गुरु पूजा, श्रद्धांजलि सभा, सामूहिक प्रार्थना तथा साधु भंडारा और महाप्रसाद वितरण किया गया।

आश्रम के शिलचर अध्यक्ष स्वामी भुवनेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में साधु-संग मनुष्य को सांत्वना और शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने स्वामी सच्चिदानंद गिरि महाराज को दूरदर्शी एवं सरल स्वभाव के संत बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर साधु-संतों और भक्तों के कल्याण के लिए चिंतन एवं प्रार्थना की।

कार्यक्रम के आयोजन में पुरोहित स्वपन चक्रवर्ती और हीरक भट्टाचार्य सहित पंकज दे, सौमेन दत्त चौधरी, संतोष राय, रूमा देव राय, बेदु राय, सुशांत सेन, भोलानाथ चौधरी, सौरभ चंद, ब्यूटी दत्त, सीमा देव सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।

Leave a Comment