लखीमपुर वार्ड नं. 8 जेल रोड में कंटेनर ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा टला

लखीमपुर : 26 अगस्त – शहर के मध्य वार्ड नंबर 8 के जेल रोड में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक बड़े ट्रक कंटेनर (नं. NL-01L-7586) के बिजली के तार के संपर्क में आने से ट्रक बीच सड़क पर ही धू-धू कर जल उठा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे यह कंटेनर बाहर से लखीमपुर के लिए बड़ी पानी की टंकी लेकर आया था। मुख्य मार्ग से होते हुए जैसे ही यह जेल रोड में घुसा, कंटेनर की बॉडी अधिक लंबी और ऊँची होने के कारण ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ। कंटेनर में लदी पानी की टंकियों को थोड़ा-बहुत नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद जेल रोड पूरी तरह जाम हो गया था। बाद में यातायात पुलिस की मदद से क्रेन मंगवाकर जले हुए कंटेनर को हटाया गया और रास्ते को खुलवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि यह घटना शहर के लिए खतरे की घंटी है। प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए, बड़े वाहनों के मुख्य शहर में प्रवेश पर सख्ती होनी चाहिए और व्यापारियों के गोदामों को मुख्य शहर से बाहर किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से आम लोग सुरक्षित रह सकें।

Leave a Comment