काक सीईएम ने ८३वें बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, हवाईपुर में मंदिर और उमरांगसो में कार्बी भवन का शिलान्यास

पंकज चौहान, खेरनी, अगस्त २५। कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (काक) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) डॉ. तुलिराम रोंगहांग और १११ नंबर रोंगखांग विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने मंगलवार को शहीद मेजर दुर्गा मल्लाह की स्मृति में आयोजित ८३वें बलिदान दिवस समारोह में भाग लिया और हवाईपुर स्थित पशुपति शिव मंदिर का उद्घाटन किया।

इसके बाद दिन में डॉ. रोंगहांग ने दीमा हसाओ जिले के उमरांगसो में कार्बी भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर वे दीमा हसाओ स्वायत्त परिषद के सीईएम देबोलाल गोर्लोसा, हफलोंग विधायक रूपाली लांगथासा और दीमा हसाओ स्वायत्त परिषद के कई कार्यकारी सदस्यों के साथ उपस्थित थे।

कार्यक्रम में काक सीईएम की पत्नी श्रीमती काचे तेरोनपी, लोकसभा सांसद अमरसिंह तिस्सो, असम विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हैबी तेरोन, बोकाजान विधायक सूर्य रोंगफार, हावराघाट विधायक लुनसिंह तेरोन, दीफू विधायक निसो तेरांगपी तथा काक के कई कार्यकारी सदस्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Leave a Comment