चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर। 25 अगस्त।
कछार जिले के लखीपुर क्षेत्र के बिन्नाकांदी घाट इलाके में मंगलवार सुबह एक आवासीय मकान में भीषण आग लगने से पूरा घर जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान मकान में रखा गैस सिलेंडर भी विस्फोट हो गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक गैस एजेंसी स्थित थी। ऐसे में आग के गैस एजेंसी तक पहुंचने की आशंका से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। हालांकि, अग्निशमन दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई की और आग को गैस एजेंसी तक फैलने से पहले ही काबू में कर लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का अभी तक आधिकारिक रूप से पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद लखीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस तथा संबंधित विभाग आग लगने के कारणों और घटना से हुए नुकसान का पता लगाने में जुटे हैं।
https://meet.google.com/call?authuser=0&hl=en&mc=KAIwAZoBFDoScGludG9fZXE4b3dsd2t3aGZ2ogE3MgJQADoCEAFKBAgBEAFaAggAagIIAXICCAF6AggCiAEBkgECEAGaAQQYASAAogECEADiAQIIALIBBxgDIAAqATDCAQIgAdgBAQ&origin=https%3A%2F%2Fmail.google.com&iilm=1787809193089