धोलाई विधानसभा क्षेत्र के फ्रेंचनगर गांव से लापता युवक स्वप्न शर्मा उर्फ मिलन का शव शुक्रवार सुबह पगलाछोड़ा जंगल से बरामद किया गया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों के अनुसार, स्वप्न बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। उनकी मां बेला रानी शर्मा ने लायलापुर पुलिस पेट्रोल पोस्ट में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को जंगल से उनका शव बरामद हुआ। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।