दास कॉलोनी पंचायत रोड के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ, विधायक राजदीप राय ने निभाया चुनावी वादा

शिलचर के विधायक डॉ. राजदीप राय ने चुनाव से पहले क्षेत्रवासियों से किए गए वादे को पूरा करते हुए शुक्रवार को दास कॉलोनी पंचायत रोड के सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया।

असम सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत दास कॉलोनी क्षेत्र में 180 मीटर से 1200 मीटर तक सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही श्यामानंद आश्रम रोड के विकास का कार्य भी किया जाएगा। NDRF (PDNA-2022) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस परियोजना के लिए 60.73 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। परियोजना का ठेका मदन मोहन पाल को दिया गया है।

कार्य शुभारंभ के अवसर पर आयोजित सभा में क्षेत्र की ड्रेनेज व्यवस्था, यातायात जाम सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर डॉ. राजदीप राय ने उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में इंजीनियर सुजीत वैष्णव, विधायक प्रतिनिधि पुलक दास, पूर्व जिला अध्यक्ष विमलेंदु राय, पूर्व नगरपालिका आयुक्त असीम दास, अमितेश चक्रवर्ती, मुन्ना लश्कर, टिप्पू लश्कर, डॉ. सलीमुद्दीन लश्कर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment