शिलचर के इटखला में गांजा कारोबारी गिरफ्तार, 1.20 किलो गांजा बरामद

शिलचर, 20 अगस्त: गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मालूग्राम पुलिस ने शिलचर के इटखला इलाके के स्वामीजी रोड से एक कथित गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.205 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान 121 ‘Elite Premium’ स्टिक भी जब्त की गईं, जिनमें कुल 201 ग्राम गांजा भरा हुआ था। बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामग्री को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांजा कहां से लाया गया था और इस अवैध कारोबार में आरोपी के साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कछार पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment