बजाज Riki ई-रिक्शा: भरोसे, दमदार तकनीक और बेहतर कमाई का नया साथी लांच

विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 18 अगस्त: शहर और आसपास के इलाकों में यात्रियों के आवागमन के लिए ई-रिक्शा की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में बजाज Riki ई-रिक्शा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में भरोसेमंद और आधुनिक विकल्प के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। बजाज ऑटो ने Riki को खास तौर पर रोजाना व्यावसायिक उपयोग और लास्ट-माइल परिवहन को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

दमदार बैटरी, लंबी रेंज और कम डाउनटाइम Riki की प्रमुख खूबियों में शामिल हैं। Riki P4005 में 5.4 kWh बैटरी दी गई है और इसकी प्रमाणित रेंज 149 किलोमीटर तक है। कंपनी के अनुसार इसे लगभग 3 घंटे 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इससे चालक दिनभर अधिक ट्रिप कर सकेंगे और चार्जिंग के लिए कम समय रुकना पड़ेगा।

सुरक्षा और मजबूती के मामले में भी Riki को खास तरीके से तैयार किया गया है। इसमें Monocoque Chassis, Independent Suspension और Hydraulic Braking जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो खराब सड़कों और व्यस्त शहरी ट्रैफिक में स्थिरता, नियंत्रण और आराम को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। वाहन में चालक और यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह के साथ आधुनिक डिजिटल स्पीडोमीटर, मोबाइल चार्जिंग और अन्य उपयोगी सुविधाएं भी मिलती हैं।

बजाज Riki की एक और खासियत इसका 3 वर्ष या 60,000 किलोमीटर का वारंटी कवरेज है, जिससे व्यावसायिक उपयोग करने वाले ग्राहकों को लंबे समय के लिए अतिरिक्त भरोसा मिलता है।

बजाज ऑटो के अनुसार Riki को देश के 100 से अधिक शहरों तक विस्तार दिया जा चुका है। कंपनी का उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों को बेहतर विश्वसनीयता, आराम, सुरक्षा और कम रखरखाव के साथ ऐसा वाहन उपलब्ध कराना है, जो उनकी रोजाना की कमाई का भरोसेमंद साथी बने। इंस्टॉलमेंट पर भी सोनाई रोड स्थित बजाज शोरूम में ई-रिक्शा उपलब्ध है।

बजाज Riki—हर सफर में भरोसा, हर दिन कमाई का साथ।

बजाज शोरूम के एएसएम अनिर्वाण समादार ने लॉन्चिंग के अवसर पर उपरोक्त जानकारी प्रदान की।

Leave a Comment