श्रीहट्ट सम्मिलनी ने असम के बाढ़ प्रभावितों के बीच किया निःशुल्क भोजन वितरण

नई दिल्ली, 17 अगस्त: दिल्ली स्थित श्रीहट्ट सम्मिलनी (पंजीकृत) ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 16 अगस्त को निःशुल्क भोजन वितरण अभियान आयोजित किया।

संगठन के अनुसार, यह पहल असम के शिवसागर जिले के बामुनपुखुरी टी एस्टेट में आयोजित की गई, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया।

श्रीहट्ट सम्मिलनी ने कहा कि कठिन समय से गुजर रहे लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने और उनकी सहायता करने के उद्देश्य से यह छोटा-सा प्रयास किया गया।

Leave a Comment