महामना शिक्षा संस्थान लखनऊ में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ रुद्राभिषेक समारोह

विशेष प्रतिनिधि लखनऊ, 17 अगस्त: श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मंदिर परिसर में हुआ विशेष पूजन-अनुष्ठान, भक्तों में वितरित किया गया प्रसाद और पंचामृत

महामना शिक्षा संस्थान परिसर स्थित मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ रुद्राभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज जी ने मुख्य यजमान के रूप में रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न कराया। पुरोहित निर्भय द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं संचालन में विधि-विधानपूर्वक समस्त धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान पार्थिव शिवलिंग का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया गया।

रुद्राभिषेक के पश्चात भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और पंचामृत का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में अवनिंद्र चतुर्वेदी, विनय प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा, रुद्र तिवारी, चिंतामणिजी, पुजारी शिव शुक्ला, दिलीप कुमार, वेंकटेश पांडेय, नरेंद्र मिश्रा सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

Leave a Comment