मुख्यमंत्री राहत कोष में सरस्वती विद्या निकेतन, मालूग्राम ने दिए 10 हजार रुपये

शिलचर, 11 अगस्त: सरस्वती विद्या निकेतन, मालूग्राम केवल एक शिक्षण संस्थान ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाने वाला संस्थान है। समाज निर्माण के साथ-साथ सुख-दुःख की हर परिस्थिति में जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता को संस्था लगातार निभाती आ रही है।

उजाने असम में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के उद्देश्य से सरस्वती विद्या निकेतन, मालूग्राम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत पुरकायस्थ, सचिव कृष्णचंद्र दास तथा उपप्रधान एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्या अंकिता देवराय ने विद्यालय परिवार की ओर से उक्त राशि का चेक उधारबंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजदीप गोयाला को मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को सौंपा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में पीड़ित लोगों के साथ खड़ा होना समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है। सरस्वती विद्या निकेतन भविष्य में भी सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

Leave a Comment