कोकराझार, 10 अगस्त।बिलासिपाड़ा मारवाड़ी एसोशिएशन के द्वारा राज्य में आई भीषण बाढ़ विपदा की घड़ी में अपर असम के जोरहाट शिवसागर में बाढ़ के द्वारा जो तबाही का मंजर दिखा उसी के मध्य नजर मारवाड़ी संगठन के द्वारा स्थानीय विधायक जीवेश राय के हाथों में 151000 का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दीया गया। बिलासिपाड़ा मारवाड़ी संगठन हमेशा मानव सेवा कार्य में तत्पर खड़ा नजर आता है स्थानीय विधायक महोदय जीवेश राय ने मारवाड़ी संगठन को इस कदम की बहुत-बहुत प्रशंसा की साथ में उन्होंने कहा हम सब मिलकर बिलासीपाड़ा को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएं आप लोग का सहयोग की जरूरत मुझे भी है इस बीच विधायक महोदय से मिलने के लिए मारवाड़ी संगठन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी सेठिया सचिव प्रिंस अग्रवाल प्रार्थना सभापति गणेश जी सेठिया उपसभापति श्री रमेश जी अग्रवाल सदस्य सुरेश जी चौरडिया एवं मनोज चोरड़िया आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
GOPAL PRASAD
KOKRAJHAR , ASSAM