स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भैरवनगर में निकली तिरंगा स्कूटी रैली

भैरवनगर ब्लॉक विकास खंड के कैडरों ने राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ किया नगर परिक्रमा

रामकृष्णनगर, 10 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्ष के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भैरवनगर ब्लॉक विकास खंड की पहल पर सोमवार को ब्लॉक स्तरीय कैडरों द्वारा तिरंगा स्कूटी रैली निकाली गई।

रैली का शुभारंभ भैरवनगर ब्लॉक कार्यालय परिसर से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर स्कूटी सवार कैडरों ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली निकाली। रैली कदमतला स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तक पहुंची और वहां से वापस रामकृष्णनगर ब्लॉक पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा। कैडरों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

रैली में बीपीएम प्रभारी अनुपम गोयाला, ब्लॉक समन्वयक नीलोत्पल सोनवाल, असीम दास, विशाल वैद्य और निरूपम चक्रवर्ती सहित कृषि सखी बबीता पाल तथा विभिन्न विभागों के कैडर शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा गया और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Leave a Comment