विधायक रूपेश ग्वाला ने दुमदुमा में तीन नवनिर्मित सड़कों का उद्घाटन किया ।

दुमदुमा प्रेरणा भारती

9अगस्त :–  दुमदुमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रूपेश ग्वाला ने आज SOPD-G 2024-25 (टी गार्डन) योजना के तहत लोक निर्माण विभाग के तिनसुकिया, माकुम, दुमदुमा, सदिया क्षेत्रीय सड़क संमंडल द्वारा बनाई गई तीन सड़कों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इनमें से दो सड़कें दैमुखिया ग्राम पंचायत और एक सड़क टिपुक ग्राम पंचायत के अंतर्गत हैं। दैमुखिया ग्राम पंचायत के तहत रूपवन प्राथमिक विद्यालय से बिसाकुपी ट्रली लाइन होते हुए दुमदुमा-बाघजान सड़क को जोड़ने वाली 1.20 किलोमीटर लंबी इस नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन करते हुए विधायक ग्वाला ने उम्मीद जताई कि इस सड़क के निर्माण से अंचल के लोगों को सामाजिक-आर्थिक रूप से लाभ होगा और उनके दैनिक कार्यों में आसानी होगी । एक करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क का फीता काटकर विधायक ग्वाला ने उद्घाटन किया। इससे पहले स्थानीय निवासी और सामाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत खाटनियार ने नारियल फोड़ा। जनता के अनुरोध पर सड़क का निर्माण कराने के लिए अभिजीत खाटनियार ने अंचल के लोगों की ओर से विधायक को फुलाम गमछा पहनाकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की तरफ से विधायक से सड़क के कुछ खास जगहों पर सोलर लाइट लगाने का भी अनुरोध किया।स्थानीय युवा सामाजसेवी प्रदीप चक्रवर्ती द्वारा संचालित इस उद्घाटन समारोह में दुमदुमा आंचलिक पंचायत के सभापति भारत भाजनी, दैमुखिया ग्राम पंचायत की सभानेत्री दीपमाला कर्मकार, पार्षद विक्की तांती, वार्ड सदस्य रत्ना मंडल सहित कई विशिष्ट व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पहले, विधायक ने दैमुखिया चाय बागान बाजार से 12 नंबर लाइन तक नवनिर्मित सड़क का भी उद्घाटन किया। इसके बाद, विधायक ने टिपुक ग्राम पंचायत के अंतर्गत टिपुक चाय बागान की 10 नंबर लाइन तीनाली से नेपाली बस्ती तक नवनिर्मित सड़क का भी उद्घाटन किया।

Leave a Comment