सर्वेश यादव बने सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट, परिवार में खुशी

विशेष प्रतिनिधि गुवाहाटी, 8 अगस्त: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा-2025 में सर्वेश यादव ने सफलता हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सहायक कमांडेंट पद के लिए अनुशंसित किया गया है।

सर्वेश यादव ने वर्ष 2019 में केंद्रीय विद्यालय, सीआरपीएफ, अमेरीगोग, गुवाहाटी से कक्षा 12वीं की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), शिलचर से वर्ष 2023 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री प्राप्त की।

शैक्षणिक सफलता के साथ-साथ सर्वेश ने पेशेवर क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2023 से वे पीडब्ल्यूसी (PwC) में सीनियर एसोसिएट के रूप में कार्यरत हैं। नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हुए उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

सर्वेश यादव के पिता एल.पी. यादव और माता संगीता यादव काछार जिले के शिलकुड़ी चाय बागान के निकट बारिक नगर के निवासी हैं, वर्तमान गुवाहाटी में रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में खुशी का माहौल है। सर्वेश की सफलता युवाओं के लिए मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा भी बनी है।

Leave a Comment