लखीमपुर, 6 अगस्त सामाजिक सेवा को बढ़ावा देते हुए भगवान परशुराम युवा सेवा समिति, उत्तर लखीमपुर द्वारा सदर पुलिस थाने परिसर में “अमृत धारा” पेयजल कूलर स्थापित किया गया।
इस पेयजल कूलर का शुभ उद्घाटन मंगलवार को जिला ज्येष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गुनेंद्र डेका के द्वारा किया गया।
यह परियोजना श्री बलराम शर्मा द्वारा अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती चंद्रपति देवी की पुण्य स्मृति में दान की गई है।
उद्घाटन कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के पुरुष-महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। सभी ने इस जनहितैषी कार्य की सराहना की।
समिति के पदाधिकारियों बलवान शर्मा ने बताया कि गर्मी और पुलिस थाने आने वाले आम जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके, इसी उद्देश्य से “अमृत धारा” प्रकल्प शुरू किया गया है। समिति आगे भी समाज सेवा के ऐसे कार्य करती रहेगी।