दुमदुमा में मंत्री कौशिक राय की समीक्षा बैठक

 सुलभ मुल्य की दुकानों, तथा ग्राम पंचायत ग्रामीण सुलभ मुल्य समिति  एवं धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण।

दुमदुमा प्रेरणा भारती

5 अगस्त। असम सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, सहकारिता तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री कौशिक राय ने एक दिवसीय तिनसुकिया दौरे के दौरान बुधवार को दुमदुमा टी सीटी गेस्ट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में भाग लिया।

बैठक में मंत्री ने दुमदुमा पौर सभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सौंदर्यीकरण परियोजनाओं, कचरा निस्तारण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की प्रगति का भी जायजा लिया। उसने नवनिर्मित पार्क गांधी मूर्ति एवं क्लॉक टावर का निरीक्षण किया।

मंत्री ने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों में सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में दुमदुमा शहर की विकास तथा नये योजना के बारे में विधायक रूपेश ग्वाला ने मंत्री से मांग रखी।

समीक्षा बैठक में दुमदुमा विधायक पूर्व मंत्री रूपेश ग्वाला डिब्रूगढ़ विधायक तथा पूर्व मंत्री प्रशांत फुकन,आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त-सचिव कविता पद्मनाभन, नगर प्रशासन के निदेशक टंकेश्वर दास दुमदुमा पौर सभा कार्यकारी अधिकारी विद्युत विकास चागंमाई  दुमदुमा पौर सभा अध्यक्षा कांता भट्टाचार्य उपाध्यक्ष मनी दत्त सभी पार्षद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत मंत्री कौशिक राय ने तिनसुकिया जिले के कई सुलभ मुल्य की दुकानों, ग्राम पंचायत सहकारी समितियों तथा धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, धान खरीद प्रक्रिया तथा आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए।

मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षणों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाना है, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का भरपुर लाभ समय पर मिल सके।

Leave a Comment