बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद नरेंद्र मोदी से मिले नीतीश, कयासों का बाजार गर्म 

अनिल मिश्र/ पटना 

हाल के दिनों में देश के सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात क किये। दरअसल यह मुलाकात संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री के चैंबर में हुई

 इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद रहे।इस बी कयासों का बाजार गर्म हो गई है। वहीं जनता दल यूनाइटेड ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।कल सोमवार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के ठीक  एक दिन बाद हुई इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के बीच बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर भी बातचीत हुई है। वहीं भाजपा और जदयू की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब हो कि 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इस सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन इस बार जन सुराज ने बड़ी जीत दर्ज किया। वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के सुप्रीमो नीतीश कुमार आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र से मिले। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों ने चर्चाओं का बाजार गरमाने लगा है।  यह मीटिंग इस मायने में अहम है कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार के तुरंत बाद हुई है। बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है।

Leave a Comment